Jerry Stiller Passes Away - मशहूर कॉमेडीयन जेरी स्टिलर का निधन


Jerry Stiller Passes Away - मशहूर कॉमेडीयन जेरी स्टिलर का निधन

Jerry Stiller Passes Away - मशहूर कॉमेडीयन जेरी स्टिलर का निधन।
अमेरिका के फेमस कॉमिडी टेलिविजन सीरीज 'किनफेल्ड' और 'द किंग ऑफ क्वीन्स' में बिल्कुल झगड़ालू पिताओं का रोल कर मशहूर हुए कॉमेडीयन जेरी स्टिलर का निधन हो गया। उनके बेटे बेन स्टिलर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट करके यह जानकारी दी है। बताते चले कि जेरी 92 साल के थे और उनकी मौत बुढ़ापे के कारण हुई।

जेरी स्टिलर की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट में बेटे बेन ने लिखा, 'वह एक महान पिता और दादा थे और उससे ज्यादा 62 साल से ज्यादा तक ऐन के लिए समर्पित पति थे। आपको बहुत मिस किया जाएगा। लव यू डैड। ' जेरी ने कई प्रसिद्ध हॉलिवुड फिल्मों में भी अहम् रोल किया था। उनका फिल्मों में कभी सक्रिय योगदान रहा है और इंडस्ट्री उन्हें काफी मिस करेगी।


ज्ञात रहे की जेरी स्टिलर की पत्नी ऐन मायरा भी एक प्रसिद्ध कमीडियन थी और इनकी जोड़ी 60 के दशक में काफी मशहूर थी। कॉमिडी टीवी शोज के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी वे काम चुकी है। ऐक्टिंग में आने से पहले स्टिलर ने कई सालों तक अमेरिकी सेना को भी अपनी सेवाएं प्रदान की थीं। स्टिलर की पत्नी मायरा की मौत भी 85 साल की उम्र में वर्ष 2015 में हो गई थी। स्टिलर और मायरा की बेटी ऐमी भी पेशे से एक सक्रिय और जानी मानी अदाकारा हैं।

कॉमेडीयन जेरी स्टिलर का चला जाना हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक युग का अंत होने जैसा है। उनके अभिनय के महान  उपलब्धियों को यह दुनिया सदा याद रखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post