वंदे भारत मिशन | Vande Bharat Mission

वंदे भारत मिशन | Vande Bharat Mission


वंदे भारत मिशन | Vande Bharat Mission.
कोरोनावायरस की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के वंदे भारत मिशन का आज छठा दिन है। आज 9 देशों से 12 विमानों में भारतीय नागरिको की वापसी होगी।

आज ये 12 फ्लाइट वापस आएंगी
मनीला से अहमदाबाद
 लंदन से हैदराबाद
 नेवार्क से मुंबई-अहमदाबाद
 मस्कट से चेन्नई
 दुबई से कन्नूर
 दुबई से मैंगलोर
 सिंगापुर से बेंगलुरू-कोच्चि
सिंगापुर से दिल्ली
 ढाका से श्रीनगर
 दम्माम से कोच्चि
 कुआलालंपुर से दिल्ली
 मनीला से दिल्ली

वंदे भारत मिशन के पांचवें दिन फ्लाइट से आये लोगों की संख्या ?


  • फ्लाइट -  कितने लोग आए
  • सैन फ्रांसिस्को-मुंबई 225
  • ढाका- मुंबई 107
  • लंदन- दिल्ली 326
  • मनीला- मुंबई 150
  • दुबई- कोच्चि 178
  • कुआलालंपुर- चेन्नई 180
  • लंदन- दिल्ली 331
  • अबू धाबी- हैदराबाद 170
  • ढाका- मुंबई 107

वंदे भारत मिशन में 5 दिनों में 6 हजार लोगों की वापसी 

वंदे भारत मिशन के पहले फेज में एयर इंडिया ग्रुप के विमानों को लोगों को वापस लाने को लगाया गया है। 14 मई तक 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को लाने का प्लान बनाया गया है। 11 मई तक 31 विमानों के द्वारा  6 हजार 37 लोग लौट चुके हैं।



वंदे भारत मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा 

वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौट रहे लोगों को फ्लाइट का किराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद वहन  कर रहे हैं। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरूकिया जायेगा।  दूसरे फेज में सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों जैसे- कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड जैसे देशों से  फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा। ऑपरेशन वंदे मातरम के इस मिशन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छात्रों, बीमारों या फिर उन लोगों को तरजीह दी जा रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित है। भारत सरकार के Vande Bharat Mission के शुरू होने के कारण विदेशों में फंसे लोगों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

أحدث أقدم