PM Modi Speech : पीएम मोदी ने की 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा, 20 लाख करोड़ का पैकेज

PM Modi Speech : पीएम मोदी ने की 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा, 20 लाख करोड़ का पैकेज
PM Modi Speech : पीएम मोदी ने की 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा, 20 लाख करोड़ का पैकेज
फोटो क्रेडिट - गूगल 
PM Modi Speech : पीएम मोदी ने की 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा, 20 लाख करोड़ का पैकेज।
Atmnirbhar Bharat Abhiyan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का मदद दिया जायेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति प्रदान करने में मदद करेगा। कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज जारी करने का का ऐलान किया।

नई दिल्ली
पीएम मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार राष्ट्र के नाम संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी करने जा रही है जिसका रुपरेखा निश्चित कर लिया गया है। 20 लाख करोड़ का यह आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज देश की कुल जीडीपी का करीब 10% है।
 आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सार्थकता सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और Laws पर जोर दिया गया है।'

Atmnirbhar Bharat Abhiyan में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया 


पीएम मोदी ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु मंझोले उद्योग, और अन्य लोगों के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिकऔर किसान के लिए है, जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करता है। यह आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो पूरी ईमानदारी से टैक्स चुकाता है और देश के विकास में अपना योगदान देता है।

बुधवार से वित्त मंत्री देंगी आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज का विस्तृत ब्योरा


उन्होंने कहा कि यह आर्थिक पैकेज भारत के वैसे उद्योग जगत के लिए है, जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है। पीएम ने कहा, बुधवार से इसकी शुरू करके आने वाले कुछ दिनों तक वित्त मंत्री जी द्वारा आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 

अपने संबोधन में पीएम ने बताया कि आपने महसूस किया होगा कि बीते 6 सालों में जो क्रांतियां हुए हैं, उनके कारण आज संकट के इस समय भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम नजर आई हैं। वरना कौन सोच सकता था कि भारत सरकार जो पैसे भेजेगी, वो सारा पैसा गरीब और किसान की जेब में पहुंच पाएगा और बिचौलियों की प्रथा समाप्त होगी । 


पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा 


पीएम मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार राष्ट्र के नाम संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगले कुछ दिनों तक चरण-दर-चरण तरीके से पैकेज का विस्तृत ब्योरा देश के सामने रखेंगी और इसके लिए वो पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

कोरोना काल में पीएम मोदी का देश को चौथा संबोधन  


कोरोना काल में प्रधानमंत्री का यह राष्ट्र के नाम चौथा संबोधन है। कोरोना संकट के दौरान PM Modi ने पहली बार 18 मार्च को देश को संबोधित किया था। उस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का पालन करते हुए लोगों से घरों से बेमतलब नहीं निकलने की अपील की थी। पुनः 24 मार्च को दूसरे संबोधन में पीएम मोदी ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। पीएम ने तीसरी बार जनता के सामने आकर 14 अप्रैल को देशवासियों को संबोधित किया था, जहाँ उन्होंने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में लॉक डाउन 3 मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया और इस तरह भारत लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवेश कर गया। PM Modi की अपील जो जनता ने बेहतर ढंग से स्वीकारा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم